Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 31, 2025

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000 रुपयें जप्त।

 अवैध मादक पदार्थ गांजा  की तस्करी करते 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।



 आरोपियों के कब्जे से 20 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000 रुपयें जप्त।


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


Anti Narcotics Task Force टीम तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया था  

दिनांक 30/03/2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक काला कलर का टीव्हीएस जुपीटर स्कुटी क्रमांक CG 04 LL 3851 मे अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर नाकाबंदी किया कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का एक काला कलर का टीव्हीएस जुपीटर स्कुटी क्रमांक CG 04 LL 3851 आई जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जो एक प्लास्टिक बोरी मे सीट बीच मे कुछ रखे हुए थे‍ जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. धर्मेन्द्र उर्फ सोनु सोनकर पिता भोलाराम सोनकर उम्र 32 साल साकिन रावणभांठा काली मंदिर के पास भाठापारा रायपुर थाना टिकरापारा रायपुर (छत्तीसगढ), 2. प्रमोद भोई पिता सुनारू भोई उम्र 40 साल साकिन संवरापारा वार्ड क्रमांक 05 बरगढ थाना बरगढ (उडिसा) का निवासी होना बताये। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर बोरी में गांजा होना बताये बोरी की तलाशी लिया गया। तलाशी दौरान स्कूटी के  बीच सीट मे रखे एक नग प्लास्टिक बोरी में कुल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000  रूपये एवं एक स्कूटी 30000 रूपये जुमला कीमती 3,30,000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोड़ा अपराध धारा 20(B) NDPS act तहत् कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड मे भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad