Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 13, 2025

"पं लखनलाल मिश्र की पुण्यस्मृति मे 16 मार्च को 25वा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर"

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


"पं लखनलाल मिश्र की पुण्यस्मृति मे 16 मार्च को 25वा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर"




खरोरा!

 अंचल के प्रसिद्ध स्वंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखनलाल मिश्र जी के 40वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र सेवानिवृत आई.ए.एस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा द्वारा विगत 25 वर्ष से प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन पं मिश्र के कर्म भूमि ग्राम मुरा मे किया जा रहा है!

उसी कड़ी मे इस वर्ष भी 16 मार्च 2025 रविवार को पं मिश्र के पुण्य स्मृति मे 25वां निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर ग्राम मुरा मे सुबह 10 बजे से सांय 04 बजे तक आयोजित है!  जिसमे प्रमुख रूप से रक्तचाप, मधुमेह, सर्जरी, शल्यक्रिया, स्त्रीरोग / बाँझपन, हड्डी रोग, शिशु संबंधित रोग, नेत्र रोग मोतियाबिंद, दाँत रोग, पेट रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, कैसर इत्यादि समस्त प्रकार के रोगों का निःशुल्क जाँच कर दवाई वितरण किया जायेगा तथा ऐसे रोगी जिन्हे उच्च उपचार हेतु हॉस्पिटल मे भर्ती करके आपरेशन की जरूरत होंगी ऐसे रोगी एवं उनके एक सहायक को प्रसिद्ध मल्टी स्पेशलेटी हॉस्पिटल  मे निःशुल्क इलाज एवं रुकने खाने की सुविधा के साथ ग्राम मुरा से हॉस्पिटल लाने और छोड़ने की यवस्था भी की जाएगी! पं मिश्र के सुपुत्र जीएस मिश्रा ने अपील की है की खरोरा अंचल के जितने भी जरूरतद लोगो को जिन्हे अच्छे उपचार की आवश्यकता है वो इस शिविर का लाभ लेवे तथा अधिक से अधिक लोगो को इस सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित करे!


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad