शास प्राथ शाला बरगांव में डॉ. पूर्णानन्द मिश्रा जी का आगमन हुआ
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज शासकीय प्राथमिक शाला बर गांव संकुल केंद्र कोलिहादेवरी में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डॉक्टर श्री पूर्णानंद मिश्रा का आगमन हुआ जिसमें शाला विकाश गतिविधियों एवं एफ एल एन , एम डी एम, शिक्षक डायरी संधारण, बालकान, पाठकान व अन्य प्रकार के गतिविधियों का सूक्ष्म रूप से अवलोकन किया गया।
तत्पश्चात बच्चों से रूबरू करते हुए गणित एवं भाषा कौशल विकास के विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा कर बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। तथा बच्चों में भाषाई विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को अपना अनुभव शेयर करते हुए होली के बारे में पूछा तो बच्चे अपने भाषाई विकास के माध्यम से अपना वाचन करते हुए होली पर अपना मत प्रकट किया तो बसना विकास खंड स्रोत समन्वयक डॉ श्री पूर्णानंद मिश्रा जी मन गदगद हो गया और प्रधान पाठक महेश देवांगन तथा सहायक शिक्षक गोवर्धन कुर्रे तथा बच्चों एवम शाला परिवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.