Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 31, 2025

नव वर्ष, गुड़ी पड़वा पर, 21 श्रेष्ठ गायक कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का सम्पन्न

 नव वर्ष, गुड़ी पड़वा पर, 21 श्रेष्ठ गायक कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का सम्पन्न




विदिशा मध्यप्रदेश।


बासौदा के श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन शहनाई गार्डन में सम्पन्न हुआ।

भजन संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

श्री राम दरबार ,मां शीतला की पूजा अर्चना कर ,गणेश वंदना लखन शर्मा और देवी जी की आरती की गई। नव वर्ष का आतिशबाजी से स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी जी,  न पा अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी,जिला प सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी जी थे।

  बासौदा के श्री हिंदू उत्सव समिति के सभी संरक्षक श्री पंडित केशव शास्त्री,धर्मपाल शर्मा, बालकृष्ण अरोड़ा,वी के शर्मा,जयेस शाह,अध्यक्ष राजेश तिवारी,सुमित मिश्रा संयोजक  आकाश महेश्वरी सचिव एवं समिति के सभी पदाधिकारी गण द्वारा पूजा अर्चना किया गया।

तत्पश्चात प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भजन गायन हुआ।

जिसको समस्त जन समूह ने बहुत सराहना की और भजनों का आनंद लिया।

विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी जी ने कहा कि मैं इसके संस्थापक सदस्यों में से हूं ।और तभी से गुड़ी पड़वा आयोजन के बारे में चर्चा चल रही थी, इस वर्ष यह कार्यक्रम देखकर मै

अभिभूत हो गया और यह समिति को और अध्यक्ष राजेश तिवारी जी को मैं बहुत बधाई देता हूं। पंडित श्री केशव शास्त्री जी ने नववर्ष और गुड़ी पड़वा का महत्व बताते हुए इस भजन संध्या के सफलता के लिए सभी समिति के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। और ऐसा भव्य भजन गायक कलाकारों को एक साथ मंच पर पहली बार देख रहा हूं मेरी बहुत शुभकामनाएं।

श्रीमती नीतू रघुवंशी जी ने कहा हम दो चार कलाकारों को जानते थे, इतने सारे कलाकारों को एक साथ मंच पर देखकर के आनंद हुआ ।विशाल आयोजन गंजबासौदा में पहली बार हुआ और हम सबसे परिचित हुए। कलाकारों जनता से परिचित कराने के लिए समिति को धन्यवाद।

श्रीमती शशि यादव जी ने कहा नववर्ष हमारे हिंदू संस्कृति परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार देने वाली है। हम वर्ष प्रतिपदा को नए उत्साह से  उमंग से बच्चों को संस्कार मिलते हैं ।समिति को हमारी बहुत शुभकामनाएं।

श्रीमती गायत्री रघुवंशी जी ने कहा इतनी सारी प्रतिभाएं हमारे शहर में है यह हमें पहली बार मालूम पड़ा। समिति को नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

भजन गायन के पश्चात सभी गायक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और मां शीतला माता का चित्र देकर  सम्मानित किया गया।

 सभी गायक कलाकार, संगीतकार ,अतिथि ,पत्रकार, श्रोताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का, प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों का सभी का आभार श्री सुमित मिश्रा संयोजक जी ने व्यक्त किया ।

और कार्यक्रम का संचालन श्री अभय शर्मा जी सांस्कृतिक सचिव ने किया सभी अतिथियों का स्वागत श्री आकाश महेश्वरी जी सचिव एवं  सभी कार्यकर्ताओं ने किया।

गायक कलाकारों ने कार्यक्रम के सफल और सार्थक होने की अनुभूति के बाद 

समिति के अध्यक्ष राजेश तिवारी का सम्मान किया और यह आश्वासन दिया कि इस तरह के आयोजन के लिए हम सब लोग हमेशा तैयार हैं।

सी एन आई न्यूज विदिशा मध्यप्रदेश से खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad