Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 25, 2025

मनरेगा कर्मियो का 3 दिवसीय ध्यानाकर्षण हड़ताल 19 साल सेवा के बाद भी कर्मचारियो को जॉब सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, मृत्यु उपरांत सम्मान जैसी मानवाधिकार मूल्यों की दरकार राजस्थान मे पिछले साल 9 वर्ष पूर्ण कर चुके 4966 मनरेगा कर्मियो का नियमितीकरण किया गया प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नाम और शासन की पी एम आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को धरातल पर अमलीजामा पहनाने वाले हाथो को चार माह से वेतन के लाले

 मनरेगा कर्मियो का 3 दिवसीय ध्यानाकर्षण हड़ताल



19 साल सेवा के बाद भी कर्मचारियो को जॉब सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, मृत्यु उपरांत सम्मान जैसी मानवाधिकार मूल्यों की दरकार


राजस्थान मे पिछले साल 9 वर्ष पूर्ण कर चुके 4966 मनरेगा कर्मियो का नियमितीकरण किया गया


प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नाम और शासन की पी एम आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को धरातल पर अमलीजामा पहनाने वाले हाथो को चार माह से वेतन के लाले



रायपुर _ 25 मार्च 2025_ छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद योजनाओ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिलाने वाले मनरेगा कर्मचारियों की स्थिति दिन_ब_दिन  दयनीय होती गई।  केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इन्होंने विगत 3 माह मे हजारो आवास पूर्ण करने के बाद भी इनकी सुध लेने वाला कोई नही हैं। प्रदेश में मनरेगा योजना अंतर्गत 10 वर्ष से अधिक सेवा अवधि पूर्ण कर चुके कर्मचारियों की बड़ी संख्या है। वर्षों सेवा देने के बाद भी इन कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन निधि नहीं बन पाई या यूं कहें पार्टियों के चुनावी वादे विपक्ष में रहते इनके मंचों तक ही सीमित रह गई। आलम तो यह है कि इन कर्मचारियों को विगत चार माह से वेतन भी नहीं दिया गया है। जिससे क्षुब्ध और पीड़ित कर्मचारी  3 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से अपनी पीड़ा सरकार को अवगत कराएंगे।  26 एवं 27 मार्च को जिले में   कर्मचारी हड़ताल में रहेंगे, एवं 27 मार्च को सभी जिलों मे रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे, वही 28 मार्च को राज्यस्तरीय हड़ताल में शामिल होकर रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे। 

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह क्षत्री ने बताया कि हड़ताल के लिए जनपद जिलों में ज्ञापन सौंपा जा चुका है। बीते एक साल में मनरेगा कर्मचारी मानव संसाधन लागू कराने संघर्ष करते रहे। कमेटी भी बनी जिसे 15 दिवस में रिपोर्ट सौंपना था, किंतु प्रशासन की उदासीनता के चलते निर्णय नहीं हुआ।  इसके विपरीत मनरेगा के कार्यो के अलावा कर्मचारियो पर पी एम आवास, पी एम जनमन, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विभागो के भी कार्य लिए जा रहे है।

वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के शासन स्तर से तय सभी लक्ष्यो को मनरेगा कर्मचारियो ने अपना पसीना बहाकर दिन रात कड़ी मेहनत कर पूरा किया है। इन्हें विगत चार माह से वेतन भी नहीं दिया गया। 26 मार्च से प्रदेश भर के 12 हजार मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही प्रदेश स्तर पर 28 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।        सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad