Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 25, 2025

आभार कार्यक्रम : विक्रांत सिंह ने लोगो का जताया आभार, बोले - अब होगा पूर्ण विकास

 आभार कार्यक्रम : विक्रांत सिंह ने लोगो का जताया आभार, बोले - अब होगा पूर्ण विकास



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन की रिपोर्ट


खैरागढ़ - केसीजी जिला पंचायत के निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भूर्भुसी जिला पंचायत क्षेत्र से विजयी जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिंह जीत के बाद मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए ग्राम सुराडबरी, मैनहर, सीताडबरी पहुँचे जहाँ भव्य कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित किया।विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब क्षेत्र की जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जिला स्तर से मिलेगा अब तेजी से विकास होगा, हर वर्ग को योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने व आपकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। श्री सिंह ने आगे कहा कि भूर्भुसी क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है , उस पर वे पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने किसानों और ग्रामीणों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण सहित सिंचाई के साधन सहित अन्य विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने की हर सम्भव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। भव्य स्वागत, उत्साह से लबरेज दिखे कार्यकर्ता - जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जैसे ही ग्राम सीताडबरी पहुँचे कार्यकर्ताओ द्वारा उत्साह व उमंग के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, भावेश कोचर, दीना जंघेल, बलराम जंघेल, अशोक पाल, जैनेन्द्र जंघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad