Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 27, 2025

40% आयरन मिक्स लाल मिट्टी के डंप से बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

 40% आयरन मिक्स लाल मिट्टी के डंप से बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों में आक्रोश




सुकमा। नगर के बीचों-बीच 40% आयरन मिश्रित लाल मिट्टी (टेलिंग्स) के डंपिंग से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बैलाडीला से प्रतिदिन लगभग 100 टिप्पर लाल मिट्टी ला रहे हैं, 




जिससे पूरे क्षेत्र में धूल और प्रदूषण फैल रहा है। यह टेलिंग्स लोहा मिश्रित होती है, जो हवा में घुलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।


स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस डंपिंग कार्य में संलिप्त ठेकेदार और ट्रांसपोर्टर कांग्रेसी नेता जमील ख़ान हैं, जिनका प्रभाव इतना अधिक है कि खनिज विभाग भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से हिचकिचा रहा है।


स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव


डंपिंग से निकलने वाली धूल और लौह तत्व युक्त कण हवा में घुलकर लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह धूल सांस के माध्यम से शरीर में जाकर अस्थमा, फेफड़ों के संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।


प्रशासन की चुप्पी पर सवाल


स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन इस पूरे मामले में उदासीनता बरत रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पर्यावरण विभाग ने इस कार्य के लिए NOC कैसे जारी कर दी? क्या इस क्षेत्र में पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया गया था? यदि नहीं, तो यह स्पष्ट रूप से नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।


स्थानीय लोगों ने दी चेतावनी


नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस डंपिंग को जल्द से जल्द नहीं रोका गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन से मांग की जा रही है कि तुरंत इस डंपिंग पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह मामला पर्यावरणीय आपदा का रूप ले सकता है, जिससे न केवल सुकमा के लोग प्रभावित होंगे बल्कि यह भविष्य में पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर समस्या बन सकता है


सड़क की दुर्गति करके सुकमा मे लाल मिट्टी का खेल खेलने वाला मिट्टी ठेकेदार और ट्रांसपोर्टर बचेली निवासी ख़ान घूमता है 4 करोड़ की डिफ़ेंडर में,आप अंदाज़ा लगा लीजिए पहुँच इनकी।


कांग्रेस नेता है पर सेटिंग तगड़ी है भाजपा सरकार होने के बाद भी?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad