भारत बना चैंपियन,न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीता खिताब।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी । दुबई-भारत ने चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया । भारतीय टीम इस विश्व चैंपियन मुकाबले में सर्व श्रेष्ठ टीम रही। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने 25 साल पहले न्यूजिलैंड से हुई हार हिसाब चुकता कर दिया ।इस जीत के साथ भारत 2002 और 2013 के बाद चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया । न्यूजीलैंड टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 251 रन बनाये । मिचेल के 61रन और ब्रेसवेल के नाबाद 53 रनों की मदद से । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदो में 76 रनों की शानदार पारी खेली उन्हें मैन आंफ दी मैच का पुरस्कार प्राप्त किया ।श्रेयस अय्यर ने 48 रन और राहुल ने 34 नाबाद रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाई । भारत की ओर से स्पिन गेंदबाजी शानदार रही वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो दो विकेट लिया । भारत की इस जीत के साथ ही पूरे देश में जोरदार जश्न मनाया गया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.