Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 9, 2025

कौन रोकेगा भ्रष्टाचार। ,❓,,,,,,

 ,,,   कौन रोकेगा भ्रष्टाचार। ,❓,,,,,,




विदिशा मध्यप्रदेश।  आज देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हर पार्टियां  बड़े-बड़े वादे करती है छोटे से लेकर बड़ा जनप्रतिनिधि अपनी सभा में भ्रष्टाचार खत्म करने की इस तरह से बात करता है कि सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया जाएगा परंतु आज देश में सच्चाई कुछ और नजर आती है जहां भी भ्रष्टाचार होता है जिनके द्वारा किया जाता है ऐसे लोग कहीं ना कहीं किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए होते हैं 




उनके संबंध बड़े नेताओं से इस कदर होते हैं कि उन्हें किसी भी बात का डर नहीं लगता क्योंकि उन्हें मालूम होता है कि कानून नाम की चिड़िया राजनेताओं के हाथों में कठपुतली का काम करती है कानून से उन्हें बचाने के लिए उनका छुपा हुआ कार्ड हमेशा बना रहता है इसलिए खुलेआम शासकीय अधिकारी कर्मचारी हो या गांव का सरपंच कानून को ताक पर रखते हुए खुलेआम भ्रष्टाचार करते हैं आखिर ऐसा क्यों सवाल बना हुआ है,,,,,


,,,,,     कैसे होता है भ्रष्टाचार।   ,,,,,,,,,,,,


ग्राम पंचायत मैं सरकारी अधिकारी से भ्रष्टाचार की शुरुआत होती है सरकार के नियमों की वजह से भ्रष्टाचार होता है सचिव को मालूम होता है कि भ्रष्टाचार को कागज पर लीपापोती करके कैसे बचा जा सकता है सरपंच एक माध्यम होता है जिसे भ्रष्टाचार करने के बाद कैसे छुपाया जाए इसकी जानकारी नहीं होती सरपंच सचिव के साथ मिलकर के गांव के विकास में किस तरह से भ्रष्टाचार करके गांव का भविष्य बर्बाद करते हैं इस तरह इंजीनियर के द्वारा किस तरह से एक लाख के इंस्ट्रूमेंट को 10 लाख में कैसे बदलना है यहां सारे भ्रष्टाचार इसी तरह से पंचायत से शुरू होकर के जिला पंचायत जनपद पंचायत तक पहुंच जाता है ऐसे कर्मचारियों अधिकारियों के वजह से जनहित की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही को कम ही मिलता  नजर आता है आखिर कर सरकार नीति बदलेगी कब पंचायत को सारे अधिकार मिल रहे हैं जिससे उसके गांव की तस्वीर बदल जा सकती है परंतु यहां चीज सिर्फ नाम के लिए रह जाती है हमेशा से विकास की रफ्तार पर एक काला धब्बा लगा हुआ दिखाई देता है आखिर ऐसा क्यों सवाल बना हुआ है


ऐसा ही मामला विदिशा गंज बासौदा ,,से सामने आया है जनपद पंचायत मुख्यालय से लगभग16 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत उदयपुर से सामने आया है उदयपुर में जिस तरह से किया गया है  भ्रष्टाचार को लेकर कई दिनों से यहां ग्राम पंचायत समाचार पत्रों की सुर्खियों में बना रहा है और आगे भी इसी तरह सुर्खियों बने रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि जिस तरह से सरपंच सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत उदयपुर में मिलजुलकर सरकार की सबसे महत्वपूर्ण नल जल योजना के जलकर टैक्स की राशि का गोलमाल किया गया एवं साफ सफाई के नाम पर हजारों रुपए का भुगतान वाउचर के माध्यम से किया गया इस सब के साक्षी वह बिल और वाउचर है जो पंचायत दर्पण पोर्टल पर दिखाई दे रहे हैं ग्राम पंचायत द्वारा जो किया गया उसकी खबरें भी कई समाचार पत्रों में प्रकाशित भी की गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने उक्त प्रकाशित की गई खबरों को संज्ञान में नहीं लिया गया क्योंकि ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार के मामले में सब के सब एक दूसरे के पूरक जो बने हुए हैं संबंधित अधिकारियों द्वारा जिस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच सचिव के ऊपर कारवाई करने के स्थान पर ग्राम पंचायत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को अनदेखा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी वजह से सरपंच सचिव के कुछ ज्यादा ही हौसले बुलंद हुए वर्ष 2024 में ग्राम पंचायत उदयपुर में मास्टर दशरथ के मकान से दूल्हा देव की और जिस सीसी रोड का निर्माण कार्य किया गया उसका बिल दश  सीधा 3 इंच का टॉप डालकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है एवं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्मशान घाट के निर्माण नाली निर्माण और सीसी रोड के निर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृत की गई राशि से अधिक राशि का ग आहरण किया गया है यदि प्रशासनिक अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारियां का निर्वाह करते हुए ग्राम पंचायत के आए गए  सभी निर्माण कार्य की जांच करें तो उदयपुर पंचायत भ्रष्टाचार को लेकर जिले में टॉप पर आएगी सरपंच सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच होगी या नहीं होगी या तो अधिकारियों के विवेक के ऊपर निर्भर करता है


 इनका कहना है ,,,,


खबर को संज्ञान में ले अधिकारी  अब देखना यहां है कि इस खबर को अधिकारी संज्ञान में लेते हैं कि नहीं ,,,,,रोशन कुमार सिंह कलेक्टर विदिशा,,


 इनका कहना है,,,,,,,


आपके द्वारा उदयपुर का मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराऊंगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा ,मुख्य कार्य पालन  अधिकारी जनपद पंचायत गंज बासौदा,,,,,


,,,,,,  क्या आश्वासन भ्रष्टाचार में लगाम ला पाएगी या शासन प्रशासन के द्वारा निष्पक्ष जांच करके दोषियों के ऊपर कार्रवाई होगी यहां तो सब समय के पहियों में घूम रहा है कब सतयुग राम राज्य आएगा जहां पर भ्रष्टाचार अन्याय के लिए जगह नहीं थी पर यहां कलयुग में ऐसा होगा या नहीं यहां तो भविष्य बताएगा,, क्या कभी सवाल पूरा होगा या बस सवाल बना रहेगा देश में समय बताएगा,,,,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad