Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 24, 2025

ग्राम हरिनछपरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क दुर्घटना में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पहचान आज मृतक के परिजनों द्वारा की गई है।

 जिला कबीरधाम 


दिनांक 22.03.2025 को थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क दुर्घटना में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पहचान आज मृतक के परिजनों द्वारा की गई है।  



मृतक की पहचान दिलहरण निषाद पिता सरजू निषाद, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमलडीहा, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। मृतक के ससुर एवं परिजनों के कथनानुसार, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज कराया जा रहा था। दिनांक 21.03.2025 को परिजन उसे उपचार हेतु पोड़ी (जिला कबीरधाम) लाए थे, जहां से वह रात्रि 10:30 बजे अचानक लापता हो गया।  


परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान दिनांक 23.03.2025 को चौकी खडसरा में जानकारी मिली कि थाना कवर्धा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जिला चिकित्सालय कवर्धा में पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान अपने दमाद दिलहरण निषाद के रूप में की। मृतक के शरीर पर मौजूद गोदना, जले का निशान एवं कपड़ों के आधार पर भी पुष्टि हुई।  


परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर यह स्पष्ट है कि मृतक की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की संदेहास्पद परिस्थिति नहीं पाई गई है। थाना कवर्धा द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad