Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 8, 2025

साहू समाज युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश साहू ने कर्मा माता की जयंती पर शुष्क दिवस घोषित करने की मांग की

 साहू समाज युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश साहू ने कर्मा माता की जयंती पर शुष्क दिवस घोषित करने की मांग की



सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


साहू तेलीक समाज की आराध्य देवी भक्त कर्मा माता की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार से एकदिवसीय शुष्क दिवस घोषित कर सभी शराब की दुकानों और होटलों में बार को बंद करने की मांग छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश साहू ने की हैं। जैसा कि कई अन्य दिनों में किया जाता है। जैस कि “गुरु घासीदास जयंती, गांधी जयंती, महावीर जयंती आदि पर शराब की दुकानें और होटलों से जुड़े बार बंद रहते हैं इसी तरह आगामी 25 मार्च को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के सभी शराब दुकानों को बंद रखें।


छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी भक्त कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। भक्त मां कर्मा देवी का जन्म पापमोचनी एकादशी के दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था। उन्होंने अपनी भक्ति से साक्षात श्रीकृष्ण के दर्शन किए और जगन्नाथपुरी में बहुत समय तक समुद्र के किनारे रहकर अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई थी।


भक्त माता कर्मा ने अपने तन, मन और धन से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगी रहने वालीं कर्मादेवी दीन-दु:खियों के प्रति दया भावना रखती थीं। इस वर्ष 25 मार्च 2025 को साहू तेलीक समाज की आराध्य देवी भक्त कर्मा माता जन्मजयंती उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad