विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में विप्र फाउंडेशन रायपुर महिलाप्रकोष्ठ द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया ।
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- विप्र फाउंडेशन,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी बाजारी के नेतृत्व में जगन्नाथ धर्मशाला गुढ़ियारी, रायपुर में बाल दिव्यांग एवं महिला सफाई कर्मी सम्मान समारोह संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कर कमलों द्वारा हुआ ।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को पंखे,पाठ्यक्रम सामग्री, खाद्यान्न वस्तुएं वितरित की गई ,
तथा नारी सशक्तिकरण की कड़ी में रायपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली
, 51 महिला सफाई कर्मियों को सुंदर साड़ी एवं श्री फल देकर उनका सम्मान किया गया ।
मातृ शक्ति के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बडी़ संख्या में महिलाओं और वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही ।
विप्र फाउंडेशन रायपुर महिलाप्रकोष्ठ
समस्त कार्यकारिणी।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.