गौड़ ब्राह्मण समाज (गुढी़यारी) रायपुर में हुआ होली मिलन समारोह ।
आज बिरज में होली है रसिया और रंग बरसे भीगें चुनर वाली की धुन पर झूमें सभी । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- रंगोत्सव पर्व के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गौड़ ब्राह्मण समाज (गुढ़ियारी) द्वारा होली के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन परशुराम भवन गुढ़ियारी में संपन्न हुआ ।
समाज के अध्यक्ष श्री किशन बाजारी ने बताया की समाज में एकजुटता बनी रहे और सभी लोग इस एकता के पर्व पर एक दूसरे के साथ प्रेम का भाव करें। मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। भगवान श्री राधे -कृष्ण के भजनों ने सभी उपस्थित लोगों को झूमने -नाचने के मजबूर किया। आज बिरज में होली है रसिया, और रंग बरसे भीगें चुनर वाली रंग बरसे गीतों की धुन जमकर झूमें। होली मिलन समारोह में बडी़ संख्या में समाज की महिलाएं और विप्रजन शामिल हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.