राजनांदगांव
झिँझारी में आठवीं के बच्चों को दी विदाई
संकुल मुंगलानी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिँझारी में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह
कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोत्वसव मनाया गया। उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों को हमेशा सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए केंद्रीकृत परीक्षा के लिए शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा छठवीं एवं सातवीं के बच्चों द्वारा आठवीं के बच्चों को उपहार भेंट किये। कक्षा आठवीं के बच्चों द्वारा भी शाला एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किये। इस दौरान शाला के प्रधानपाठक श्री एम आर रावत, शिक्षक श्री पूर्णानंद चंद्रवंशी,अभिषेक शुक्ला, प्राथमिक शाला झिँझारी के प्रधानपाठक शिव कंवर, पप्राथमिक शाला सेनडोंगर के प्रधानपाठक सुधाकर धरमगुड़े, शिक्षक देवेन्द्र खोब्रागढ़े उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.