भूपेन्द्र सिन्हा
पंचायत सचिव संघ का शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
गरियाबंद / छुरा :- प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद पंचायत छुरा के 74 ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव 18 3.2025 से काम बंद कलम बंद कर अपने एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर हड़ताल पर उतरे हैं, सचिव संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के रूप में घोषणा पत्र जारी किया था
जिसमें सरकार बनने के बाद 100 दिन के भीतर ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिवों को शासकीय सेवक बनाने का वादा किया था किंतु आज 1वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी शासकीकरण नहीं करने के कारण सचिव संगठन में नाराजगी है,
और अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे हैं, पंचायत सचिव शासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है जो शासन की समस्त योजनाओं का संचालित और क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर करने का कार्य करता है सचिवों के हड़ताल में चले जाने से शासन की बहुत सारी योजनाएं बाधित होगा, साथ ही नवनिर्वाचित सरपंचों को प्रभार नहीं मिलने से भी पंचायत के सारे कामकाज रूक जाएंगे।
ब्लॉक मुख्यालय छुरा के हड़ताल स्थल में जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन सोनकर, बोधन साहू, सुरेश साहू, खेमन साहू, अम्बा चंद्राकर, अनिल साहू, भूपेंद्र सिंह, भगवानी ध्रुव, गजेंद्र साहू, झमलू साहू, द्वारिका सेन, केसर साहू, भीषम कोसले, भुनेश्वर ध्रुव, केसर साहू, भुवनेश मरकाम, दिलीप चंद्राकर, लक्ष्मण भोई, तीरथ नेताम, युवराज सिन्हा, पीला दाऊ पटेल, भीखम यदु, रूपसिंग यादव, हरिश्चंद्र ध्रुव, युवराज साहू, ममता साहू, गीतेश्वरी साहू, ऊषा साहू, अंबिका सोनी, दुर्गा ठाकुर, खोमेश्वरी साहू, पवन नागेश, नागवंशी दीवान, रामचंद्र ध्रुव, सहित समस्त सचिव साथी हड़ताल स्थल में उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.