Cni news अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
उपायुक्त ने की कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
पुणे , नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को नवोदय विद्यालय समिति पुणे संभाग की उपायुक्त के साथ बैठक में भाग लिया। यह बैठक पुणे संभाग कार्यालय में आयोजित की गई।
नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ की केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्य श्री एम के सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति पुणे संभाग में कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी के साथ उपायुक्त की आधिकारिक रूप से यह पहली मुलाकात थी।
मुलाकात के दौरान संगठन के गुजरात अध्यक्ष श्री विजय दवे और महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री मिलिंद बनशोडे ने उपायुक्त का नवोदय विद्यालय समिति पुणे संभाग कार्यालय में स्वागत किया । बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से कर्मचारियों के हितों में कार्य करने और नवोदय विद्यालय समिति के उत्थान के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने प्रतिनिधी मंडल के द्वारा बताई गई नवोदय कर्मियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि उनके द्वारा सदैव कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जायेगा । उपायुक्त मेरी पी मणि ने समस्याओं का यथा शीघ्र समाधान करने का भी आश्वासन दिया। पुणे संभाग की तरफ से इस बैठक में उपायुक्त के साथ सहायक आयुक्त श्री चक्रपाणि एवं श्री पंकजक्षन ने भाग लिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.