जिला सिवनी मध्यप्रदेश
रंगपंचमी के रंग में रंगा कांग्रेस परिवार
सी एन आई न्यूज
आज दिनांक 19 मार्च 2025 को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के भोपाल स्थित निवास पर होली मिलन समारोह में विधायकों एवं कांग्रेस परिवारजनों के साथ शामिल रंग पंचमी के शुभ अवसर पर बड़े ही उत्साह के साथ होली खेली।
सर्वप्रथम विधायक रजनीश हरवंश सिंह, ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी,
तदोपरांत विधायक रजनीश हरवंश सिंह, ने होली मिलन समारोह के आयोजन में उपस्थित होकर विधायकों एवं कांग्रेसजनों के साथ मिलकर फाग एवं होली गीत गाया।
रंग पंचमी केवल रंगों का उत्सव नहीं, यह जीवन में उमंग, प्रेम और सौहार्द के रंग भरने का अवसर है।
आइए, इस शुभ अवसर पर आनंद और भाईचारे के रंग बिखेरें और उत्साह से जीवन को सराबोर करें।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.