Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 14, 2025

संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर आईजी अमरेश मिश्रा ने दिये आवश्यक निर्देश

 संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर आईजी अमरेश मिश्रा ने दिये आवश्यक निर्देश 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा (भापुसे) आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा सिटी सर्विलांस सिस्टम रूम बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सिटी सर्विलांस रूम में सीसीटीवी कैमरों की बेहतर निगरानी प्रणाली एवं संपूर्ण व्यवस्था की सराहना किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई तथा होली पर्व की तैयारियों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। कानून व्यवस्था को लेकर उचित आकलन तथा त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार संवेदनशील व सतर्क बने रहने हेतु निर्देश दिये गये। उनके द्वारा पुलिस की छवि को मजबूत करने हेतु और अधिक सार्थक प्रयास करने पर बल दिया गया। साथ ही लंबित अपराध , अनसुलझे प्रकरण एवं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराध का अविलंब निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जब कोई फरियादी या शिकायतकर्ता थाना आये तो उस शिकायत पर क्विक रिएक्शन कर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करें तथा प्रस्तुत शिकायत को किसी भी प्रकार से नजर अंदाज ना करें। इसके साथ ही माननीय न्यायालय नोटिस , जवाबदावा , जमानत याचिका आदि पर विशेष ध्यान दें एवं माननीय न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण में नियत समय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad