शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में बच्चों ने होली के रंग बिखेरे
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बिलखंड के शासकीय प्राथमिक शाला में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी बच्चे नाच गाने के साथ अपने अपने कला का प्रदर्शन करते हुए रंग गुलाल के साथ हर्ष उल्लास के साथ धूम धाम से होली के त्योहार मनाया। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे ने सभी बच्चों को होली त्योहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलीका दहन के पावन पर्व पर सभी के जीवन से नकारात्मकता दहन हो और सकारात्मकता का प्रकाश फैलें इसी उद्देश्य से होली का त्योहार मनाया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, सहायक शिक्षक सम्भुसिंग परमेश्वर, स्वीपर सलेन्द चौहान और सभी छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.