जिला सिवनी मध्यप्रदेश
डूंडायेर गांव में चल रहा दो पक्षों का पुराना विवाद ग्राम पंचायत में हुआ समझौता
सी एन आई न्यूज सिवनी
थाना कुरई बादलपार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डुग़रिया की ग्राम डूंण्डायेर में ग्राम के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसे लेकर 5 साल पूर्व होली के दिन हीआपसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था जिसमें दोनों पक्ष पर जमकर मारपीट हो गई थी जिसे लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन चल रहा है जिसे लेकर ग्राम पंचायत सरपंच राजेंद्र सिंह उईके ने ग्राम में शांति एवं भाईचारा बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन आयोजित कराया जिसमें ग्राम के दोनों पक्षों के लोगों व ग्राम के सदस्यों को बुलाकर एक बैठक आयोजित कराई जिसमें न्यायालय में चल रहा विवादित मामला पर चर्चा की गई देबू चंद्रवंशी, समत चंद्रवंशी, कन्हैया चंद्रवंशी व दूसरे पक्ष के शेर ककोड़िया, दशरथ, पुनाराम व अन्य 18 सदस्यों के खिलाफ न्यायालय में मामला विचारधीन है जिस पर दोनों पक्षों के सदस्यों एवं ग्रामीण की उपस्थिति में आपसी सामंजस्य की बात तय की गई की दोनों पक्ष के सदस्य न्यायालय में उपस्थित होकर एक दूसरे के मामले में सहमति देकर अपना अपना केस वापस लेने के लिए बिना दवाब मैं आकर अपना अपना केस बिना नशा पानी के पूर्व होशो हवास मैं दोनों पक्ष एक दूसरे को राजीनामा देने के लिए तैयार है एवं दोनों पक्षों ने कहा कि हम यह वचन देते हैं कि आगामी समय में सभी विचारधीन मामलों न्यायालय में उपस्थित होकर सहमति दे देंगे,
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.