Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 9, 2025

तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में - नेशनल लोक अदालत का आयोजन कर वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग और भौतिक माध्यम से प्रकरणों का निपटारा कर पक्षकारों को किया गया लाभान्वित

 तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में  - नेशनल लोक अदालत का आयोजन कर वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग और भौतिक  माध्यम से प्रकरणों का निपटारा कर पक्षकारों को किया गया लाभान्वित



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


 छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वधान में तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में  नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08.03.2025 को किया गया जिसमें प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल कांफ्रेंसिंग दोनों मुख्य माध्यम से मामले में सुलह की सुविधा प्रदान की गई 

           उक्त  नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ  पक्षकारों द्वारा  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के  तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। तत्पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिला कोर्ट स्टाफ एवं पक्षकार महिलाओं को पेन देकर सम्मानित किया गया।  जिसमें डीजे चन्द्र कुमार कश्यप, सीजेएम श्याम कुमार साहू, जेएमएफसी गुरु प्रसाद देवांगन,  संपूर्ण कोर्ट स्टाफ सहित

 पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू, कला प्रजापति ,छविराज

सहित समस्त पक्षकारगण, अधिवक्ता गण शामिल हुए। न्यायाधीश चन्द्र कुमार कश्यप  जिला एवं अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ के 38 प्रकरणों को पक्षकारों से  सहमति  उपरांत मामले का निपटारा कर उन्हें लाभान्वित किया गया इनमें 08 दावा प्रकरणों में कुल अवार्ड राशि  ₹ 51 लाख 57 हजार 242 रू., अदर सिविल केसेस 04 में ₹42 लाख 90 हजार 221 रू. में  रु हुआ वही प्री लिटिगेशन नगर पालिका खैरागढ़ के 08 मामले में 48484 रुपए, विद्युत बिल के एक मामले में 2467 बीएसएनएल के 17 मामले में 16119 ₹ में हुआ. इसी प्रकार   श्याम कुमार साहू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरागढ़ के  ट्रैफिक चालान में 621 मामलों में 62100₹ और वही कैसेस ऑफ यू/एस 321, 258 सीआरपीसी एंड ऑल अदर  पेटी ऑफेंस ईटीसी बाय स्पेशल सीटिंग मजिस्ट्रेट के 79  प्रकरणों में 39500 रूपए,138 चेक बाउंस  के 02 मामले में703000 रू  की अवार्ड राशि पास हुआ  और 17 आपराधिक मामलों में भी समझौता हुआ ।

और गुरुप्रसाद देवांगन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में,और ट्रैफिक चालान में 180 मामलों में ₹18000  और वही कैसेस ऑफ यू/एस 321, 258 सीआरपीसी एंड ऑल अदर  पेटी ऑफेंस ईटीसी बाय स्पेशल सीटिंग मजिस्ट्रेट के 02 प्रकरणों में 21000रू    अवार्ड राशि पास हुआ साथ ही न एक्ट 138 के 02 मामले में और अदर सिविल केसेस के 01 मामले व 09 क्रिमिनल कंपाउंडेबल केसेस में भी राजी खुशी से समझौता हुआ।साथ ही राजस्व न्यायलों में 3445 प्रकरण भी निराकृत हुए  जिसमें 9 करोड़ 11 लाख की राशि आवंटित हुए । राजीनामा करने हेतु तालुका विधिक सेवा समिति  द्वारा प्री सिटिंग की व्यवस्था भी की गई थी जहां लोगों को आपसी सुलह से राजीनामा करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस प्रकार आज के नेशनल लोक अदालत में कुल 4396 केसों का निपटारा हुआ जिसमें कुल अवार्ड 

₹10करोड़ 14लाख 58 हजार1 सौ33₹  पारित हुआ।

इस नेशनल लोक अदालत सफल बनाने में संपूर्ण कोर्ट स्टाफ सहित

 पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू, छविराज, कला प्रजापति

सुलहकर्ता अधिवक्ता ,शत्रुघ्न वर्मा,भुवनेश्वर वर्मा, विवेक कुर्रे, कमलेश मारकंडे, सत्यकला वर्मा, सुरेश साहू, महेश साहू,मनराखन देवागंन

रोशन वर्मा 

रामकुमार जांगड़े , विक्रम यदु सुरेश ठाकुर ,मनोज चौबे  निरज झा ,दीपेश ठाकुर अल्ताफ अली, सुनील पाडे, कौशल कोसरे आदि का  महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad