Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 14, 2025

ग्रामीण अंचल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का महापर्व होली

 भूपेन्द्र सिन्हा 


ग्रामीण अंचल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का महापर्व होली 



गरियाबंद:- आज देश भर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। वहीं हम छत्तीसगढ़ प्रदेश की बात करें तो यहां के वनांचल जिला गरियाबंद के आदिवासी क्षेत्र की बात करें तो यहां होली का पर्व अपने संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाते नजर आए रात में सभी गांव के होलिका दहन स्थान पर एकत्रित होते हैं 




सभी अपने घरों से एक एक लकड़ी लेकर पहुंचते हैं और पुजा अर्चना कर होलिका दहन किया जाता है। वहीं सुबह से सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर रंग डालकर ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते हैं। जिसके बाद सभी नहा धोकर अपने इष्ट देवता की पुजा अर्चना करते हैं इस अवसर पर कुछ आदिवासी परिवार महुआ का फूल को अपने इष्ट देवी देवता पर अर्पित करते हैं। तत्पश्चात अपने घरों में बने व्यंजन को एक दूसरे के घर आदान-प्रदान कर व्यंजन का लुत्फ उठाते हैं। वहीं इस अवसर पर बच्चे,बुढ़े और जवान सभी रंगों में सराबोर नजर आए। तो कुछ युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आते हैं। और एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। यह सिलसिला देर रात तक चलते रहता है वाकई यह दृश्य देखकर लगता है कि लोग एक दूसरे से गिले शिकवे भुलाकर एक रंग में रंग जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad