फागुन आता देखकर,उपवन हुआ निहाल।अपने तन पर लेपता ,केसर और गलाल ।
।राजधानी रायपुर में रही रंगोत्सव की धूम, सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर-राजधानी रायपुर में आज रंगोंत्सव की धूम रही,सुबह होते ही होली का जश्न शुरू हो गया
लोग रंग, गुलाल,अबीर में डूब गए छोटे -छोटे बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग एक-दूसरे को प्यार से रंग लगा कर रंगोत्सव पर्व की बधाई देते रहे, हर गली,कालोनी,
मोहल्लों में खुशियों की बौछार देखने को मिली,होली का पर्व आज पूरे भारत वर्ष में धूमधाम कै साथ मनाया गया ।
पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कडै़ इंतजाम किया गया ।
शहर के सभी मोहल्ले में लोगों नै नाच-गाकर होली का जश्न मनाया ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.