गंजबासौदा, विदिशा।
नशामुक्ति के नाम पर धर्मपरिवर्तन: पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से 14 लोगों को पकड़ा
मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा से पंजाब के जालंधर ले जाए जा रहे 20 से 25 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। ये लोग नशामुक्ति के नाम पर धर्मपरिवर्तन के लिए ले जाए जा रहे थे।
गंजबासौदा स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने हिंदूवादी संघटनो की सूचना पर पातालकोट एक्सप्रेस से 12 से 14 लोगों को उतारकर उनको जीआरपी चौकी लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है। वहीं, 7 लोगों को बीना स्टेशन पर उतारा गया है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि ये लोग गरीब और भोलेवाले लोग हैं, जिन्हें बहला-फुसलाकर ईलाज के बहाने धर्म परिवर्तन के लिए पंजाब के जालन्धर शहर में किसी चर्च में ले जाया जा रहा था। मीडिया की पूछताछ में उन्होंने धर्मपरिवर्तन की बात को स्वीकार किया है। देर रात तक पुलिस ब्यान लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
वही बजरंग दल के लोगो ने युवकों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।
इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के एसडीएम विजय राय, एसडीओपी मनोज मिश्रा दल बल के साथ स्टेशन पर पहुच गए थे।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों धर्मपरिवर्तन पर मृत्युदंड जैसे कठोर कानून बनाने की आवश्यकता बात कही थी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.