Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 14, 2025

महिला के हत्या में और भी लोग शामिल ,जांच की मांग हेतु स्वास्थ्य मंत्री को सिन्हा समाज के लोगो ने दिए ज्ञापन

 महिला के हत्या में और भी लोग शामिल ,जांच की मांग हेतु स्वास्थ्य मंत्री को सिन्हा समाज के लोगो ने दिए ज्ञापन

          

      



राजनांदगांव

खैरागढ छुईखदान गंड़ई थाना गातापार  का पूरा मामला है गत दिवस हुई महिला की हत्या को लेकर सिन्हा कलार समाज के लोगो ने पुलिस की जांच पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है महिला की हत्या पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया है बता दे की  गातापार में मृतिका श्रीमती पुनीता सिन्हा के अंधे कत्ल में आरोपी की पता तलाश में त्वरित कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़  लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक साहू व साइबर सेल /थाना खैरागढ़ प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में मृतिका पुनीता सिन्हा पति उत्तम सिन्हा उम्र 55 वर्ष के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है परन्तु सुरु से ही इस मामले को लेकर सिन्हा समाज मे आक्रोश देखा जा रहा समाज के लोगो का कहना है कि इस घटना में और भी लोग शामिल है पुनः जांच की माग को लेकर सिन्हा समाज के लोगो ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री स्यामबिहारी जायसवाल को ज्ञापन दिए और मंत्री जी समाज के लोगो को जांच का आश्वासन दिया है क्या है पूरा मामला आइए जानते है


महिला की मौत की गुत्थी भले ही पुलिस ने सुलझा दिया हो परन्तु पुलिस के कारवाही से समाज व मुढ़ीपार का ग्रामीण सन्तुष्ठ दिखाई नही दे रही है पुलिस ने  मामले में आरोपी सेवक राम खेलवार पिता मानसिंह खेलवर उम्र 45 वर्ष निवासी लालमाटी ग्राम मूढ़ीपार को गिरफ्तार किया था गातापार पुलिस के अनुसार  घटना दिनांक 7.02.2025 को शाम 7.00 बजे लगभग मृतिका के मुर्गा दुकान के पास बाजार में काम से अपनी मोटर साइकिल से गया था जहा से वापस आते समय मृतिका को ग्राम मूढ़ीपार से लालमाटी की ओर अकेले जाते देख उसके पहने हुए गहनों को लूटने की नियत से मृतिका पुनीता को जा कर बोला की उसके बेटे प्रकाश सिन्हा को कुछ लोग ग्राम गुमानपुर खार में  पकड़ कर मारपीट कर पैसे की मांग कर रहे है । तब मृतिका पुनीता आरोपी सेवक राम खेलवार की बातो में आकर उसके साथ उसकी मोटर साइकिल में बैठ कर ग्राम गुमानपुर खार चली गई जहा आरोपी द्वारा मृतिका पुनीता के पहने गहनों को लूटने की नियत से जमीन में पटक दिया जिससे मृतिका के सिर में चोट आने से अचेत हो गई आरोपी द्वारा मृतिका पुनीता की हत्या करने की नियत से उसके पहने साड़ी को मृतिका के गले में लपेट कर गला घोट कर हत्या कर दिया । मृतिका की मृत्यु के बाद उसके पहने हुए दो नग सोने के कान की पीपल पत्ती, एक नग सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट, पांच नग मंगलसूत्र का गोली, दो नग चांदी की एठी को लूट कर ले गया । दूसरे दिन ग्राम गुमानपुर व मुढ़ीपार में लोगो को घटना की जानकारी होने पर पुलिस से बचने के लिए मोटर साइकिल से ग्राम शेरगढ़ गया , लूटे गए सोने चांदी के जेवर को रास्ते में ग्राम सोनभठ्ठा के नाला के पास छुपा कर रख दिया और ग्राम शेरगढ़ में मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गया था । थाना गातापार पुलिस व जिला के सी जी साइबर सेल की कार्यवाही से आरोपी सेवक राम खेलवार को पकड़ने में सफलता मिली  आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल, मृतिका के सोने चांदी के गहनों को बरामद कर जप्त किया गया है आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238, 311, 66 भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है   परन्तु ग्रामीणों व समाज के लोगो क कहना है कि इस घटना में 4/5 लोग और शामिल है इसी बात को लेकर मुढ़ीपार सिन्हा समाज के प्रमुख व ग्रामीणों ने हाल ही में डोंगरगढ़ विकाशखण्ड के ग्राम पेंड्री में समाजिक कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री स्याम बिहारी जायसवाल को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है साथ ही समय पूर्व शासन ने अगर कुछ भी कारवाही नही करती है तो समाज आंदोलन करने मजबूर हो जाएगी,वही इस घटना से चिंतित होकर सिन्हा समाज महिला मंच राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जितेंद सिन्हा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि घटना में जो लोग भी शामिल है उसको जांच के बाद गिरफ्तार किया जाए ।घटना को लेकर मीडिया ने मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से बात की तो उनका कहना था मेरे संज्ञान में मामला आया है और समाज के लोगो ने मांग की है उक्त मांग पत्र को पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवगत करा कर जांच कराया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad