CNI news अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता रैली
टीबी मुक्त भारत के लिए आमजन से की सहयोग की अपील
अर्बन हेल्थ सेंटर हथिजन विंजॉल सर्कल अहमदाबाद द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में हथिजन पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जन जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया।
रैली को विंजॉल सर्कल अर्बन हेल्थ सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डा. मुकुल शर्मा एवं पीएम श्री नवोदय विद्यालय अहमदाबाद के प्राचार्य श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं एस पी सी , भारत स्काउट गाइड छात्रों द्वारा हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर टीबी रोग के बारे में जागरूकता संदेश देते हुए नवोदय प्रांगण से प्रारंभ होकर पुन पीएम श्री नवोदय विद्यालय हथिजन पहुंची। रैली में टीबी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आमजन से सहयोग हेतु अपील की गई। रैली में प्रचार वाहन के माध्यम से टीबी रोग के बारे में जागरूकता संदेश दिया गया।
इस अवसर डॉ मुकुल शर्मा,श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित,श्री कल्पेश राठौड़ , एम के सिंह ,भाई लाल भाई सहित राष्ट्रीय कैडेट कोर ,भारत स्काउट एवं गाइड एवं छात्र पुलिस कैडेट के छात्र उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.