Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 24, 2025

भरुवाडीह कला में शराबबंदी एवं नशा मुक्ति अभियान पर जन जागरूकता रैली आयोजित –

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा

 


 भरुवाडीह कला में शराबबंदी एवं नशा मुक्ति अभियान पर जन जागरूकता रैली आयोजित


 खरोरा;-

 ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला की सरपंच श्रीमती चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे के नेतृत्व में गांव में नशा मुक्ति एवं शराबबंदी के समर्थन में एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में ग्राम की समस्त महिलाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और शराब, तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। तिल्दा ब्लॉक को नशा मुक्त बनाने के लिए इस अभियान तहत के  ग्राम भरुवाड़ीह कला में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती चित्रलेखा सेत कुमार बंजारे युवाओं के लगातार नशे के गर्त में जाने पर चिंता जताई है।  रविवार को  महिलाओं के साथ जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया पूरे गांव और गली में जाकर नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।


सरपंच चित्ररेखा बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करता है और इसे समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। गांव के नागरिकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे।


ग्राम महिला संगठन के संरक्षक पूर्व जनपद सदस्य प्यारी  निषाद ने कहा किए नशा केवल व्यक्ति विशेष को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसके कारण कई परिवार आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक तिरस्कार का सामना करते हैं।

महिलाओं ने इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और स्वस्थ समाज के  

 निर्माण काआह्वान किया। ग्रामीणों ने भी सरपंच की इस पहल का समर्थन करते हुए नशा मुक्त गांव बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया है।

 इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह रैली नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और ग्रामीणों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।

बाइट 1 

श्रीमती चित्रलेखा सेत कुमार बंजारे सरपंच भरुवाड़ीह कला


बाइट 2

प्यारी निषाद ग्राम महिला संगठन  संरक्षक पूर्व जनपद सदस्य

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad