उल्लास नवभारत साक्षरता रैली पुरेना में निकाली गई
खैरागढ छुईखदान। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुई खदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे शाला परिसर से ग्राम भ्रमण करते हुए और जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता रैली निकाली गई ग्राम के चौक चौराह में राष्ट्र व्यापी महा परीक्षा अभियान 23 मार्च 2025 दीवार लेखन किया गया वीटीएस स्वयं सेवी शिक्षक/शिक्षिका के घरों के सामने उल्लास नवभारत साक्षरता फ्लेक्स लगाया गया ग्राम में जो ग्रामवासी रास्ते में मिलते गए उन्हें उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया जो भी परीक्षार्थी हैं वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में आयोजित परीक्षा केंद्र परीक्षा दिलाएंगे प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल, हिंछा धुर्वे,मनोज,बिंदु, रूपा सहित स्कूली छात्र छात्राएं और ग्रामवासी शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.