अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिव्यक्ति योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थाना स0 लोहारा, जिला कबीरधाम
दिनांक 08/03/2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभिव्यक्ति योजनाके तहत थाना लोहारा क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण अंचल ग्राम तेली टोला में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य एवं मुख्य बिंदु:
महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार एवं कानूनी सहायता के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिलाओं को पुलिस से जोड़कर उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना।
घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना
ग्राम की प्रमुख महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों के साथ खुली चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझना एवं समाधान सुझाना।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:
सुरक्षा जागरूकता:
- महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक कानूनी जानकारी दी गई।
महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन नंबर 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना प्रभारी लोहारा का संपर्क नंबर साझा कर किसी भी संदिग्ध या असुरक्षित स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की गई।
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा:
गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ खुली चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना गया।
सामाजिक, राजनीतिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।
साइबर अपराध से बचाव:
महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग, OTP फ्रॉड, फर्जी फोन कॉल आदि से बचने के तरीके बताए गए।
साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय:
आपात स्थिति में क्या करें? - इस पर विस्तृत चर्चा की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों या घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।
आत्मरक्षा के लिए आवश्यक टिप्स एवं ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाएं किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध सहन न करें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आए, तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।
महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कबीरधाम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.