रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला महिला दिवस एवं विदाई समारोह का आयोजन।
खरोरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में आज कक्षा पाँचवी के बच्चों को कक्षा चौथीं के बच्चों द्वारा बिदाई दी गई।इस बिदाई के अवसर पर बच्चों ने अपने अपने संस्मरण सुनाये ।प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार वर्मा ने बच्चों को कहा कि इस संस्था से जाने के बाद खुब पढ़ाई कर अपने माता पिता का नाम रोशन करें,अपने जीवन में ऐसा कार्य ना करना जिससे माता पिता की सिर झुक जाये ।कक्षा पाँचवी के बच्चों को कक्षा चौंथीं के छात्रों ने पेन,शाला शिक्षिका श्रीमती इंदू देवांगन ने कम्पास बाक्स एवं संस्था प्रमुख ने बच्चों को भेंट देकर सम्मानित किया । संस्था में आज महिला दिवस का भी आयोजन किया गया ।महिला दिवस की पावन अवसर पर संस्था प्रमुख श्री संतोष कुमार वर्मा ने शाला की शिक्षिकाओं,शाला प्रबंधन समिति के महिला सदस्यों ,उपस्थित जागरूक महिलाओ, रसोईयों एवं सफाई कर्मचारी को तिलक लगाकर, श्रीफल, पेन भेंटकर सम्मानित किया ।विदाई समारोह एवं महिला दिवस के पावन अवसर पर बच्चों को "न्यौताभोज " भी दिया गया ।इस न्यौताभोज का आयोजन संयुक्त रूप से शाला पदस्थ शिक्षक श्री जयप्रकाश टंडन की चाचा श्री मुरलीधर टंडन जी कोदवा के सरपंच चुने जाने के अवसर पर एवं श्रीमती भुखैईया निर्मलकर जी अपने स्वर्गीय पति श्री टोपराम की स्मृति में दिया गया ।न्यौताभोज में बच्चों को खीर, पुड़ी एवं कलाकंद परोसा गया ।न्यौताभोज ग्रहण करने के पहले बच्चों एवं शाला परिवार ने मृतात्मा की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ का वाचन कर श्रद्धांजली अर्पित कर एवं सरपंच महोदय को शुभकामना देकर धन्यवाद दिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.