ग्राम पंचयात किरवाई के नवनिर्वाचित अन्नपूर्णा सायतोड़े सरपंच व पंचों ने विधिवत लिया शपथ
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत किरवाई में 7 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ समारोह का आयोजन रखा गया था। जिसमें ग्राम किरवाई के नवनिर्वाचित सरपंच व सभी पंचों को सचिव विकास चंद साहू के द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच व पंचो ने अपना शपथ ग्रहण किया साथ ही शपथ समारोह में गांव सभी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत किरवाई के नवनिर्वाचित सरपंच अन्नपूर्णा सायतोड़े ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों को कहा की ग्राम पंचायत किरवाई की संपूर्ण विकास के लिए हम और हमारे नवनिर्वाचित पंचगण संकल्पित है।
गांव के सभी बुद्धजीवी और प्रतिष्ठित लोगों की आशीर्वाद लेकर गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही जितने भी मूलभूत सुविधाएं है। ग्राम के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित अन्नपूर्णा सायतोड़े ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे गांव के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।वही सरपंच ,अन्नपूर्णा सायतोड़े,रामकुमार पाटिल,अरुणा यदु,चंद्रप्रभा मार्कण्डेय,पार्वती निषाद,गनपत साहू,बाबूराम साहू,शांति बाई देवांगन ,गजाधर मार्कण्डेय,जागेश्वरी साहू,बाली पोखन साहू,पदुम साहू,हेमलता देवांगन,किशोर देवांगन,कुमारी बाई साहू,राजकुमारी साहू,शरण लाल साहू,सुरेखा काठले,केकती बाई,शनि देवार, एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.