जिला कबीरघाम
दिनांक 31.03.2025
आज दिनांक 31.03.2025 को जिला अस्पताल कबीरधाम के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता
से लेते हुए थाना कवर्धा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 324(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरिश साहू, पिता सुदर्शन साहू, ग्राम खरबना कला, कवर्धा को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अस्पताल एक सेवा स्थल है, जहां मरीजों का उपचार किया जाता है, न कि उपद्रव फैलाने का स्थान। इस प्रकार की अराजकता फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न करे।
"ब्लड बैंक में खून देने के लिए आओ, खून खराबा करने नहीं! अब FIR दर्ज – आगे कानून अपना काम करेगा!"– कानून हर उपद्रवी को सही इलाज देगा!"
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई।
कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में कानून को हाथ में न लें एवं संयम बनाए रखें। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.