जिला- जांजगीर चांम्पा
- पंचायत सचिव संघ नवागढ़ अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर आज 18 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुऐ है
- शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे है !
सचिव संघ अपनी लंबित मांगों को लेकर, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. ब्लॉक मुख्यालय नावागढ़ में पंचायत सचिव संघ शासकीयकरण की मांग को लेकर,अटल चौक के पास धरना प्रदर्शन कर रहे है ?
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत अपने घोषणा पत्र में, चुनाव जीतने के 100 दिनों के भीतर, पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की बात कही थी,! लेकिन आज भाजपा की सरकार बने 1 साल से अधिक समय हो चुका है,,,लेकिन अब तक सचिवों का शासकीयकरण नही होने से, आक्रोशित सचिवों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए,,हड़ताल शुरू कर दिया है, और मांग पूरी न होने पर आगामी 1 अप्रैल को मंत्रालय के घेराव का भी निर्णय लिया है !
अब पंचायत सचिवों के हडताल पर जाने से, पंचायती राज व्यवस्था चरमराने लगा है ,,गांवों मे प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे, सचिवों के हड़ताल में जाने के कारण प्रधानमंत्री आवास का सर्वे ठप हो गया है ! नव निर्वाचित सरपंचों के कार्यभार दिलाना ,जन्म मृत्यु ,विवाह पंजीयन,मनरेगा के कार्य, प्रधानमंत्री आवास निर्माण सहित सभी संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की कार्य भी ठप हो गया है! इनका कहना है कि जब तक की पंचायत सचिव की एक सूत्री मांग, शासकीयकरण पूर्ण नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा ! छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले मे जल्द ही फैसला नही लेती है, तो आगे और बडी समस्याओं का सामना करना पड सकता है!
Reporter- Vikram Kumar suryawanshi


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.