दिवानटोला से नवागांव डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य 2 वर्ष से अधुरा।
1 साल पहले गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया है।
आखिर कब तक पुरा होगा आधा अधुरा डामरीकरण सड़क निर्माण। ग्रामीण परेशान
सी एन आई रिपोर्टर -विजय निषाद
छुरिया --डोंगरगढ़ ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र दीवान टोला से नवागांव सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार की लापरवाही के चलते 2 वर्षो में पूरा नहीं कर पाया।
एवं शासन-प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है।लापरवाही के कारण यह सड़क आज भी अधुरी पड़ी हुई है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ सड़क पर चलना लोगों के लिए खतरा से खाली नहीं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गया ।
अधुरा सड़क निर्माण के कारण दिवान टोला के स्कूली बच्चे को 4 कि मी की जगह 8 कि मी घुमकर जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणो ने बताया कि अधुरा डामरीकरण सड़क निर्माण को ठेकेदार द्वारा जल्द से जल्द पूरा नहीं करेंगे तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.