दुर्गाष्टमी के अवसर पर हुआ हवन, कन्या पूजन के साथ रामनवमी पर्व मनाया जाएगा ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर, -चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आज पूरे देश में दुर्गाष्टमी महापर्व श्रृद्धा के साथ मनाया जा रहा है।महामाया मंदिर में हवन पूजन के कार्यक्रम में श्रृद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ शामिल हुए और माता रानी से आशीर्वाद लिया।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर माँ दुर्गा से जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की है।
महामाया मंदिर के पंडित श्री मनोज शुक्ला ने बताया की
नवरात्रि, शक्ति उपासना का पर्व है,
जो पूरे आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। देवी के नौ रूपों की उपासना में अष्टमी और महानवमी का विशेष महत्व है। इन अवसरों पर घरों और मंदिरों में कन्या पूजन तथा भंडारा आयोजित किए जाते हैं, जहाँ बेटियों को देवी का रूप मानकर उनका स्वागत किया जाता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.