कोरबा दर्री में 6 अप्रैल को गूंजेगा जय श्री राम भव्य शोभायात्रा
CNI NEWS दर्री कोरबा से भागीरथी यादव की रिपोर्ट
कोरबा - 6 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर दर्री में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में यह शोभायात्रा 6 अप्रैल, रविवार को आयोजित होगी।
यात्रा का शुभारंभ दर्री स्थित सर्व देव शिव मंदिर, सरदार वल्लभभाई पटेल नगर से शाम 4 बजे किया जाएगा। शोभायात्रा साडा कॉलोनी, पेट्रोल टंकी होते हुए जेलगांव चौक पर पहुंचकर संपन्न होगी।
राम भक्तों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, गाजे-बाजे और भगवा ध्वजों के साथ हजारों श्रद्धालु जय श्री राम के उद्घोष के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा मार्ग को भव्य रूप से सजाने की तैयारियां की जा रही हैं।
इस दौरान राम भक्तों के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी होगी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.