Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 9, 2025

सुशासन तिहार 2025 का शुभारंभ, कलेक्टर एवं एसपी ने मोहला विकासखण्ड के विभिन्न समाधान पेटी स्थलों का किया औचक निरीक्षण

 सुशासन तिहार 2025 का शुभारंभ, कलेक्टर एवं एसपी ने मोहला विकासखण्ड के विभिन्न समाधान पेटी स्थलों का किया औचक निरीक्षण



          मोहला 8 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार 2025 के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने मोहला विकासखण्ड के विभिन्न समाधान पेटी स्थलों का औचक निरीक्षण कर संचालित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान  माडिंगपिडिंग भूर्सा, रेंगाकठेरा, तेलीटोला एवं गोटाटोला ग्राम पंचायत पहुँचे। वहां उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त समस्या सबंधित आवेदनों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनके रुझान और समस्याओं की जानकारी ली। एवं आवेदकों से चर्चा कर जानी उनकी मांग तथा शिकायतें। तेलीटोला ग्राम में एक हितग्राही से प्राप्त आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर एवं एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

        इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सुशासन तिहार में भाग लें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।


सुशासन तिहार 2025 पहले चरण के प्रथम दिन जिले में कुल 3,033 आवेदन प्राप्त

    

सुशासन तिहार 2025 की प्रथम चरण अंतर्गत प्रथम दिवस जिले में कुल मांग 2,975 एवं शिकायत 58 इस तरह जिले में कुल 3,033 आवेदन प्राप्त हुआ हैं।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad