दिनांक: 05/04/2025
नमो नमो आत्मीय मिलन समारोह 2025 का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न..।
रायपुर, (छ.ग.) — "नमो नमो आत्मीय मिलन समारोह 2025" का आयोजन क्वींस क्लब, वी. आई. पी., रोड पर अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
यह समारोह भारतीय संस्कृति, आत्मीयता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रहा।
समारोह में विभिन्न राज्यों से पधारे गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्र, समाज एवं विचारधारा पर आधारित प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।
*कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं रहीं*
*मुख्य अतिथि*
माननीय रूप नारायण सिन्हा जी
(अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग)
माननीय तुलसी कौशिक जी
(निज सहायक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन)
माननीय सुभाष राव जी
(पूर्व हाउसिंग बोर्ड चेयरमेन)
(केबिनेट मंत्री दर्जा)
शकुंतला देवी कंवर
(पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष)
*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ*
बाल गोपाल की टीम की ओर से गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
शौर्य अग्रवाल (प्रदेश संगठन मंत्री बाल गोपाल, छत्तीसगढ़) द्वारा श्री कृष्ण जी की चेतावनी की प्रस्तुति बहुत ही अद्भुत रही।
छोटे बागेश्वर महाराज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन से सनातन धर्म के प्रति लोगो को जगाने की कोशिश की जिसे देखकर नमो नमो संगठन की ओर से उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश के धर्माधिकारी का पदभार दिया गया। आगे आने वाले संगठन के अनेक कार्यक्रमो से बच्चों को सनातन धर्म की विशेषताओं की जानकारी देकर जागरूक और जोड़ने का कार्य करेंगे।
*स्मृति चिन्ह से सम्मान*
प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए मुख्य अतिथियों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
सभी पदाधिकारियों नमो नमो संगठन से जुड़ने के बाद का अपना अनुभव साझा किया।
इस आत्मीय मिलन का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा राष्ट्र सेवा के लिए नए संकल्प लेना था।
समारोह का समापन सभी प्रतिभागियों के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
हम सभी सहभागियों, स्वयंसेवकों, और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
*संपर्क*
रितेश राठोड़
(प्रदेश प्रचार प्रसार महामंत्री छ.ग.)
नमो नमो संगठन, छत्तीसगढ़
97545-82000
98277-82000


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.