नगर आगमन पर प्रभु श्री राम जी की भव्य स्वागत अभिनंद किया
अजय नेताम रिपोर्टर
तिल्दा नेवरा – रामनवमी पर्व पर रघुनंदन परिवार सासाहोली तिल्दा द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम पर प्रभु श्री रामचंद्र व माता सीता जी की प्रतिमा का आगमन पर बड़ी ही धूमधाम व आतिशबाजी के साथ नगर में भव्य रूप से प्रवेश कराया गया । तिल्दा नेवरा के प्रमुख चौक पर काफी रामभक्तो द्वारा जोश–उल्लास एवं ढोल ताशे के साथ विशेष आतिशबाजी लक्ष्मी इवेंट रायपुर के साथ प्रभु जी की आरती की गई इस उपलक्ष्य में नगर के सभी रामभक्त व सनातनी प्रभु की आराधना कर दर्शन प्राप्त किए ।
आयोजक समिति के उपाध्यक्ष सौरभ टंडन ने कहा कि राम नवमी पर्व प्रभु श्री राम चंद्र जी की जन्मदिन का प्रतीक है । एवं शहरवासियों ने शुभकामनाएं दी गई । इस आयोजन पर समिति के छबि निषाद, राहुल वैष्णव , कौशल यदु, शंकर यदु,ललित साहू,सुयश यदु,हिमांशु पटेल,हिमांशु ठाकुर ,सन्नी,लोकेश एवं सैकण्डो की संख्या में श्रद्धालु गण कार्यक्रम पर पहुंच कर प्रभु श्री राम जी व सिता माता के दर्शन प्राप्त किए। और पुण्य के भागीदार बने भक्त गण भगवान का आशिवार्द लेकर अपने अपने परिवार व नगरवासियों की सुखमय जीवन की कामना की गई ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.