Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 14, 2025

पंचायत सचिवों की हड़ताल 29 वें दिन भी जारी रही हड़ताल पर डटे सचिव, धरना स्थल पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया।


पंचायत सचिवों की हड़ताल 29 वें दिन भी जारी रही  हड़ताल पर डटे सचिव, धरना स्थल पर  भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया।




 रायपुर छत्तीसगढ़।  मोदी की गारंटी पूरा करने अपनी सेवा के शासकीयकरण करने की मांग को लेकर रायपुर जिले के तिल्दा जनपद के  समस्त सचिव 29 वें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत 17 मार्च  को राजधानी में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के बाद से शुरू हुई है। इसके बाद ब्लॉक व जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।




 इसी क्रम में हड़ताल के 29 वा दिन धरना स्थल तिल्दा नेवरा में उपस्थित सचिवों द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया एवं संविधान के उद्देश्यिका का वाचन किया गया। *हड़ताल के 29 वे दिन क्रमिक भूख हड़ताल में सरिता वर्मा,डिगेश्वरी वर्मा, खिलेश्वरी वर्मा,राजिम ध्रुव शामिल हुए।*

 इस मौके पर पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भरत वर्मा बताया कि सरकार बनने से पहले मोदी की गारंटी में 100 दिन के भीतर पंचायत सचिवों के शासकीयकरण व नियमितीकरण की बात शामिल होने का दावा किया गया था। सरकार बनने के बाद 7 जुलाई को सचिव दिवस कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने 100 दिन में नियमितीकरण वाली मोदी की गारंटी दोहराई थी। इसके लिए कमेटी गठित कर 30 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने और इसके आधार पर तत्काल शासकीय करण करने का भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया था, लेकिन 100 की जगह 300 दिन बीतने पर भी शासकीय करण तो दूर, कमेटी की रिपोर्ट तक पेश नहीं हो सकी है और शासन द्वारा दूसरी बार कमेटी बना दिया गया। सरकार में आने के डेढ़ साल बीतने के बावजूद यह वादा नहीं निभाया गया।  मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार ने पूर्व सरकारों की तरह इस बार भी सचिवों के साथ धोखा किया है। इस बार सचिव किसी झांसे में आने वाले नहीं हैं। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad