विरोध प्रदर्शन
महासमुंद जिले के बसना में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बसना नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं....
यह विरोध प्रदर्शन नगर पंचायत द्वारा 4 महीने पहले बसना नगर के सड़कों से हटाये गए गाय की उचित व्यवस्था ना कर उन्हें जंगलों में छोड़ दिए जाने के लिए किया गया..
दरअसल राष्ट्रीय बजरंग दल ने 400 गौ वंश की तस्करी करने का आरोप सीएमओ पर लगाया हैं.. 4 माह पहले बसना नगर पंचायत से लगभग 400 गायों कों जंगल की ओर छोड़ दिया गया था... जिसे गौ तस्करी के लिए ले जाया गया.. वही बजरंग दल ने आरोप लगाया हैं की इसके एवज में सीएमओ कों 15 से 20 लाख रूपया दिया गया हैं...राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज नगर पंचायत से एसडीएम कार्यालय तक दंडवत यात्रा कर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की... अगर सी एमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा...



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.