जल संरक्षण के लिए सेलपार में निकाली नीर और नारी जल यात्रा।
9 अप्रेल से 14 अप्रैल तक 6 पंचायतों में होगी जल बचाओ का आयोजन।
सोखता गढ्ढा निर्माण करने से भूजल स्तर बढ़ने का दिया संदेश।
सी एन आई रिपोर्टर -विजय निषाद
छुरिया-जल है तो कल है इसी संकल्प को लेकर बुधवार को विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत सीतागोटा के आश्रित ग्राम सेलपार एवं कन्हारटोला में कलेक्टर संजय अग्रवाल की मार्गदर्शन में जल बचाओ जागरुकता कार्यक्रम किया गया।
आयोजक कर्ता कुमारी ममता चंद्रवंशी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में जल संरक्षण को लेकर जल यात्रा के माध्यम से लोगों में जल संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है सेलपार तथा कान्हारटोला में जल यात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में जलसंकट से निपटने के लिए पानी की हर एक बुंद को संजोना और आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।जल का संग्रहण से भूजल स्तर को बढ़ावा मिलेगा तथा कृषि एवं पेयजल की पूर्ति में सहयोग मिलेगा।जल के बिना सब सुना है।जल के भंडार सीमित है,और यदि इसका अनावश्यक दोहन नहीं रोका गया तो एक दिन हमें एक एक बुंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। इसलिए हमें अभी से पानी बचाना होगा।
इस अभियान में मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन यादव रहे ।सावित्री वर्मा सेक्टर अध्यक्ष, श्री आलोक सतपुते सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़, श्री माखन चंद्रवंशी डीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़, श्री चंद्रभान मनाडे बीपीएम जनपद पंचायत डोंगरगढ़, श्रीमती गिरजावती जनपद सदस्य, श्रीमती बबीता टेंबुकर सरपंच ग्राम पंचायत सीतागोटा,श्री ताराचंद ग्राम पटेल कन्हार टोला,श्री सोनसाय ग्राम पटेल सेलपार एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.