जिला सिवनी मध्यप्रदेश
म.प्र. पुलिस और शिक्षा विभाग में चयनित अभ्यार्थियों का हुआ सम्मान
रानी दुर्गावती कोचिंग सेंटर लखनादौन, जिला सिवनी
सी एन आई न्यूज सिवनी/ लखनादौन जिला सिवनी के लखनादौन ब्लॉक अंतर्गत संचालित रानी दुर्गावती कोचिंग सेंटर लखनादौन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा निकाली गई भर्तियों में पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग में चयनित अभ्यार्थियों का आयोजित किया गया सम्मान समारोह। विगत दो वर्षों से संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर जो कि वर्तमान में रानी दुर्गावती कोचिंग सेंटर के नाम से लखनादौन शहर में संचालित है।
यह कोचिंग ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राओं जो आर्थिक स्थिति से मजबूत नहीं है। उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में उठाने हेतु प्रयासरत है। शहर के सामाजिक, विचारी और बुद्धिजीवी अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से कोचिंग संचालित है। सभी का प्रयास यही है कि बच्चों का भविष्य निर्माण हो और बच्चे एक अच्छी उपलब्धि हासिल करें।
आज के सम्मान समारोह में कोचिंग के सहयोगी और बुद्धिजीवी अतिथि के रूप में पहुंचे श्री रोशन नामी (शिक्षक), श्री रूपसिंह इनवाती (जनशिक्षक), श्री विनोद परते (शिक्षक), श्री दिलीप उईके (शिक्षक), श्री सतेन्द्र कुलस्ते (पुलिस) की उपस्थिति में सम्मान समारोह सफल हुआ।
उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मान समारोह में उपस्थिति विभागों में चयनित अभ्यार्थियों और विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हुए उचित मार्गदर्शन दिया गया।
चयनित अभ्यार्थियों में श्री अनिल उईके (पुलिस), श्री गुलाब उईके (शिक्षक), श्री धर्मेन्द्र परते (पुलिस) विभागीय पदों पर नियुक्त हुए है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.