जिला सिवनी मध्यप्रदेश
चोरो ने चोरी करने के लिए चोरी की मोटरसाइकिल का किया इस्तेमाल
सी एन आई न्यूज
सिवनी। दिनांक 24/04/2024 पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अपराधों के रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाते रहें हैं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं। जो इसी क्रम में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07/12/2024 को प्रार्थी सुमित विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सूने मकान में किसी ने ताला तोड़कर पैसा एवं चांदी के जेवरात चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था जिसमें अज्ञात चोर की तलाश पतासाजी की जा रही थी
एवं दिनांक 19 अपै्रल 2025 को प्रार्थिया मेहरुनिशा अंसारी नि. ज्यारतनाका सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह मार्निंग बांक पर गई थी वापस आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के दरवाजे के उपर खुले वेंटिलेशन से प्रवेश कर चोरी करना बतायी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार इदिश खान ने दिनांक 19 अपै्रल 2025 की रात्रि में फैजाने रजा मस्जिद के पास से एक मोटर सायकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीचध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटनाओं का पटित करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की मुखबिर लगाये गये गई जिसमें थाना कोतवाली में पूर्व में चोरी किया अफरोज उर्फ बिजली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने शिवम विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिससे चोरी किया गया रुपये माल एवं सोने चांदी के जेवरात एवं पैसे जाम किया गया।
उल्लेखनीय है कि घटना में गिरफ्तार चोर अफरोज उर्फ बिजली के थाना कोतवाली में पूर्व के भी चोरी के रिकार्ड दर्ज है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है एवं पुलिस रिमाड प्राप्त कर अन्य मामलो में भी पुछताछ की जायेगी। अपराध क्रमांक 909/2024 धारा 331(4), 305(1) वीएनएस के मामलें मेंः नकदी 23000 – रुपये जप्त किये गए और अपराध क्रमांक 288/2025 धारा 303(2) वीएनएस के मामले में एक चोरी की मोटर सायकिल जिसमें अपराध क्रमांक 286/2025 धारा 331(4),305 (1) बीएनएस के मामलें मेः 1. नकदी 5200 – रुपये, 2. सोने के कान के रिंग – 04 नग, 3. तीन जोडी चांदी की पायल (6 नग), 4. चांदी के खुचना 6 नग, 5. चावीं की हाथ में पहनने की मेंहदी एक जोडी (दो नग), एक नग ब्लुटुथ चोरी के इस मामले में पुलिस ने अफरोज उर्फ बिजली पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी सुफी नगर गांधी बार्ड और शिवम उर्फ सूर्या पिता राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी सुफी नगर गांधी बाई को गिरफतार किया है जिसमें कोतवाली के निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोड़िया, सउनि संजय यादव, रामअवतार डहेरिया, प्र. आर. मनोज पाल, आरक्षक नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, सिध्दार्थ दुबे, विक्रम देशमुख, इरफान खान, सतीश इनवाती, शिशुपाल सोलंकी, प्रतीक बघेल, महिला आर. मंजु नागवंशी, फरहीन खान का योगदान सराहनीय रहा।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.