अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ
महासमुंद। आज ग्राम पंचायत बंसुला में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसमें बैंकिंग, इंश्योरेंस ,पेन कार्ड ,पासपोर्ट,अन्य चॉइस सेंटर से संबंधित कार्य किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी, डा एन. के. अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी, जिला पंचायत प्रतिनिधि टिकेलाल साव जी,
बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी, ,जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला जी, मोहित पटेल जी, शीत गुप्ता जी, जन्म जय साव जी, प्रकाश सिन्हा जी, बसुला सरपंच नवीन साहू जी एवं अनुविभागीय अधिकारी बसना,जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी ने फीता काट कर अटल डिजिटल केंद्र का शुभारम्भ किया,
फिर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सोच दूरगामी होता है, आज पूरा देश डिजिटल हो रहा है, जिससे भ्रस्टाचार में लगाम लगा हुआ है। इस कार्यक्रम में बसना पार्षद श्री मुज्जमिल कादरी जी, महेंद्र सिंह अरोरा जी, आशीष साहू जी, भाजपा मंडल से परदेशी पटेल जी, सरोज पटेल जी, खीरसागर साव जी, अमृत चौधरी जी, दीपक शर्मा जी, संजय अग्रवाल जी, दुला मणि सिदार जी, हेमप्रकाश साव जी,उमेश साव जी आयुष अग्रवाल जी महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती गिरजा नंद जी उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकाता दुबे श्रीमती सरिता जगत जी सहित बहुत सख्या में ग्राम जन उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.