Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 18, 2025

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी जेल दाखिल

 अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                            इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर अंकुश लाने के लिये बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण/सायबर टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि तुस्मा का हरीश साहू मोटर सायकल बजाज पल्सर में एक बोरी में पेट्रोल टंकी के ऊपर रखकर अवैध गांजा लेकर तुस्मा की ओर आने वाला है। सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही किया गया , मौके पर आरोपी के कब्जे से 05 किलो 122 ग्राम गांजा कीमती 100000 रुपये एवं परिवहन में उपयोग किये बजाज मोटर सायकल व एक  मोबाइल को बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/25 धारा 20 (बी) , एनडीपीएस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण , साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक , सउनि विवेक सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक प्रदीप दुबे , अर्जुन यादव , शाहबाज खान एवं थाना शिवरीनारायण से सउनि प्रमोद महार , नरेंद्र शुक्ला प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय , आरक्षक द्वारिका साहू , लीलाराम साहू , प्रतीक सिंह एवं प्रवीण साहू का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी - 


हरीश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी - तुस्मा , थाना - शिवरीनारायण , जिला जांजगीर - चांपा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad