Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 3, 2025

युवती से किये झपटमारी के आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। युवती के हाथ में रखे मोबाईल को किया झपटमारी।

 राजनांदगांव



युवती से किये झपटमारी के आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।  



युवती के  हाथ में रखे मोबाईल को किया झपटमारी। 


आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक से एक नग विवो कंपनी का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर  सायकल एक्टिवा को पुलिस ने किया जप्त।


झपटमारी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।


आरोपी मनीष पटेल आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना सोमनी में नकबजनी एवं मारपीट 

के तहत् प्रकरण दर्ज है। 

 


नाम आरोपी:- मनीष पटेल पिता  रोहित पटेल  उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिरेझर थाना सोमनी जिला            राजनांदगांव 



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 02.04.2024 को प्रातः 08ः30 बजे हाथ में मोबाईल को पकडकर  अपनी सहेली के साथ कोचिंग से छूटकर गौरवपथ रोड पर पैदल जा रही थी तभी उर्जा पार्क के आगे पहुॅची थी कि 02 अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा काला रंग से आकर पीछे से प्रार्थिया के हाथ में रखे विवो कंपनी के मोबाईल को झपटमारी कर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 304 भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए  श्रीमान पुलिस अधीक्षक  महोदय मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन व  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी के पता तलाश हेतु थाना स्तर में टीम गठित कर टीम कर , घटना स्थल के क्षेत्रो में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया गया तथा संदेह के आधार पर मनीष पटेल पिता रोहित पटेल निवासी ग्राम बिरेझर एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी मनीष पटेल के कब्जे से झपटमारी किये एक नग विवों कंपनी का मोबाईल तथा विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 एक्टिवा काला रंग क्रमांक सी0जी0/08/एन0ए0/9289 जप्त कर आरोपी एवं विधि के विरूद्व संघर्षरत् बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त होने उपरान्त आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव  दाखिल किया गया। 


आरोपी मनीष पटेल पिता रोहित पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिरेझर थाना सोमनी जिला राजनांदगांव का जो अपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना सोमनी अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 294,323,506,34 भादवि0  एवं अपराध क्रमांक 204/2024 धारा 331(4), 305 बीएनएस  पंजीबद्व है। 


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, म0प्र0आर0 मेनका साहू,  आरक्षक रूपेन्द्र साहू, राजेश्वर बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad