माता बंजारी मंदिर, रविशंकर विश्व विद्यालय में पंचमी के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ रही।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- चैत्र नवरात्रि 2025 ,30 मार्च से शुरु हुई है ।माता बंजारी मंदिर के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही,सभी ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
साथ मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव, बजरंगबली, राधाकृष्ण, शनिदेव के दर्शन किया ।
मंदिर में पंचमी के अवसर भंडारे में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की ।
इस चैत्र नवरात्रि में मां भगवती हाथी पर सवार होकर आई है और प्रस्थान भी हाथी पर बैठकर करेंगी ।
मान्यता है कि मां दुर्गा की सवारी हाथी होती है तो यह एक बेहद ही शुभ संयोग होता है।
नए वर्ष के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्यदेव रहेंगे ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.