भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत किया पौधा रोपण
पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधा रोपण करने की अपील की
बालोद, 01 अपै्रल 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बालोद प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी स्व. श्रीमती चंपावती डेका के नाम पर मौलश्री का पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। इस अवसर पर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर भगत, वनमंडलाधिकारी श्री बीएस सरोटे, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. संजय कन्नौजे के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.