राजनांदगांव के डोंगरगढ़ से इस वक्त की बडी खबर निकल कर सामने आ रही है।
छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।
बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है। सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.